Tuesday, April 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: हेडमास्टर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी हिरासत में

बुलंदशहर: हेडमास्टर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी हिरासत में


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में एक परिषदीय विद्यालय के हेडमास्टर पर 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि हेडमास्टर लंबे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। मामला सामने आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर खुर्जा नगर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments