Wednesday, April 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: कूड़े के ढ़ेर में लगी आग, जहरीली हवा में सांस लेने...

बुलंदशहर: कूड़े के ढ़ेर में लगी आग, जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हुए राहगीर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में एफसीआई के निकट बने डंपिंग स्टोर के पास कूड़े के ढ़ेर में मंगलवार की शाम अचानक आग लगा गई। कूड़े के ढ़ेर में लगी आग से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आग लगे से निकले धूंए से राहगीरों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई।
आपको बता दें कि बुलंदशहर नगर में नागरिक आबादी से कुछ दूरी पर स्थित एफसीआई के निकट बने डंपिंग स्टोर के पास कूड़े के ढ़ेर में किन्ही कारणों से आग लग गई। कूड़े के ढ़ेर में लगी आग से निकला काला धुआं लोगों के लिए जहरीला बन गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग व कूड़े के ढ़ेर के पास से होकर गुजर रहे लोगों को सांस लेना मुसीबत बन गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments