Wednesday, April 22, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: साईं मंदिर में हुई चोरी का कब होगा खुलासा

शिकारपुर: साईं मंदिर में हुई चोरी का कब होगा खुलासा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित साईं मंदिर से हुई चोरी को अब चार दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर में हुई चोरी से श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है। जिनकी माँग है कि मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की देर रात का है जब चोरों ने मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर प्रसिद्ध साईं धाम मंदिर को अपना निशाना बना लिया। रात का फायदा उठाकर चोर मंदिर में दाखिल हुए और साईं धाम मंदिर से चांदी का छत्र व दान पात्र से पांच हजार रूपए चोरी कर फरार हो गए। वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं मंदिर के पुजारी उदित प्रकाश तिवारी का कहना है कि घटना सुबह के समय की है जब गार्ड ने मंदिर का गेट खोला तो दान पात्र का ताला टूटा व अन्य सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए गार्ड ने मामले से पुजारी को अवगत कराया। इसके बाद चोरी की इस घटना से मंदिर के संचालक को अवगत कराया गया उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मंदिर में पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल तो सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आए। चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया था और पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments