Tuesday, September 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरभांजे द्वारा अपने दो दोस्तों संग मिलकर मामी को नशीला पदार्थ देकर...

भांजे द्वारा अपने दो दोस्तों संग मिलकर मामी को नशीला पदार्थ देकर ले जाने का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर अपने साथ ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित कमरुद्दीन खान का आरोप है कि उनके घर पर तीन लोग पहुंचे थे। आरोप है कि इनमें उनका भांजा भी शामिल था, जो अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर आया था।
पीड़ित के मुताबिक, तीनों ने उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ दिया और इसके बाद उसे अपने साथ लेकर चले गए। महिला अपने साथ डेढ़ वर्ष के बच्चे को भी ले गई है, जबकि पीड़ित के तीन अन्य बच्चे फिलहाल उसके पास ही हैं। कमरुद्दीन खान ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments