Wednesday, April 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरगैर इरादतन हत्या में संलिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या में संलिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात की पुलिस ने बुधवार को गैर इरादतन हत्या में संलिप्त तीन आरोपियों को मामन तिराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कादिर पुत्र इकराम निवासी ग्राम मामन कला थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, शाहरुख पुत्र राशिद ग्राम मामन कला थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर तथा इमरान पुत्र फिदा हुसैन उर्फ छोटे ग्राम मामन कला थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 04 मार्च 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मामन कला में पेड काटने को लेकर दो पक्षो मे विवाद हो गया था जिसमे रउफ पुत्र चांद खां निवासी ग्राम मामन थाना कोतवाली देहात घायल हो गया था जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में वादी आसिफ पुत्र हारुन रशीद निवासी गांव मामन की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मुअसं 137/2026 धारा 191(2), 191(3),190,115(2), 131 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments