Thursday, April 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगंगा जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसपी (ग्रामीण) व सीओ ने घाटों...

गंगा जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसपी (ग्रामीण) व सीओ ने घाटों का किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): आगामी गंगा जन्मोत्सव के मद्देनज़र जनपद बुलंदशहर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतिरक्ष जैन एवं क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने गुरुवार को मस्तराम घाट, अनूपशहर और अवंतिका घाट, आहार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, गोताखोरों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों को परखा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा जन्मोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हादसा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments