बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बिजली लाइन की खराबी ठीक कर रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर किया है।
आपको बता दें कि गांव हुसैनपुर निवासी शाहनवाज गुलावठी स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की 11,000 वोल्ट लाइन के फीडर पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। काम शुरू करने से पहले उन्होंने शटडाउन भी लिया हुआ था, लेकिन इसके बावजूद अचानक लाइन में रिटर्न करंट आ गया और शाहनवाज उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद बिजली कर्मचारियों ने बिना देर किए उन्हें गुलावठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पूरे मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ यशपाल सिंह ने बताया कि कई बार 11,000 वोल्ट लाइन में रिटर्न करंट आ जाता है जिससे इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी।
शटडाउन के बावजूद रिटर्न आया 11 हजार वोल्ट लाइन में करंट, लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा
RELATED ARTICLES



