Sunday, April 26, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा में बर्थडे पार्टी बनी खूनी खेल: जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन...

खुर्जा में बर्थडे पार्टी बनी खूनी खेल: जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों की मौत से मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में शनिवार देर रात एक जन्मदिन की पार्टी खौफनाक मंजर में बदल गई, जब मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सुभाष रोड स्थित एक जिम में चल रहे बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गई। हमलावरों ने नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments