Wednesday, April 29, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरककोड़: पथराव और फायरिंग का लाइव वीडियो वायरल, 14 हिरासत में

ककोड़: पथराव और फायरिंग का लाइव वीडियो वायरल, 14 हिरासत में


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद पथराव और फायरिंग में बदल गया। इस घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी होती दिख रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक 14 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments