Sunday, April 26, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरकेक लगाने के विवाद में ट्रिपल मर्डर, एडीजी ने किया मौका मुआयना

केक लगाने के विवाद में ट्रिपल मर्डर, एडीजी ने किया मौका मुआयना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में शनिवार की देर रात बर्थडे पार्टी खुशियों से मातम में बदल गई। सुभाष रोड स्थित एक जिम में चल रही पार्टी के दौरान चेहरे पर केक लगाने को लेकर तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में भय का माहौल है। आपको बता दें कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरठ ज़ोन के एडीजी भानु भास्कर खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। एडीजी ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में आठ टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस को जांच के दौरान कई अहम तकनीकी साक्ष्य भी हाथ लगे हैं जिनके आधार पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी भी देर रात से ही बुलंदशहर में डेरा डाले हुए हैं और पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments