बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव पौटा बादशाहपुर में 65 वर्षीय होशियारी देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया। पत्नी की मौत से टूट चुके 72 वर्षीय पति सुखपाल सिंह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और महज दो घंटे के भीतर उन्होंने भी प्राण त्याग दिए।
आपको बता दें कि होशियारी देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं जिनका घर पर ही उपचार चल रहा था। रविवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही सुखपाल सिंह गहरे सदमे में चले गए। परिजनों के अनुसार, वह लगातार पत्नी को याद कर रोते रहे और कुछ ही समय बाद उनकी भी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली। एक ही दिन में पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बीमारी के चलते पत्नी की मौत, दो घंटे बाद पति ने सदमे में तोड़ा दम
RELATED ARTICLES



