बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना राजघाट क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला से आरोपी द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि 10 दिन पूर्व गांव का ही दिलावर सिंह दीवार फांदकर उसके घर में घुसा और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय की गुहार लगाई। उच्च अधिकारियों ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



