बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मेवाती में दबंगों द्वारा दो युवकों का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित तरुण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त छोटू के साथ खाना खाने जा रहा था तभी गांव के ही रिहान और दिलखुश ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर रिहान और दिलखुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
दबंगों ने रास्ता रोककर दो युवकों के साथ की मारपीट
RELATED ARTICLES



