Saturday, August 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरशिक्षक ने छात्रा को मारे 40 थप्पड़, फटा कान का पर्दा

शिक्षक ने छात्रा को मारे 40 थप्पड़, फटा कान का पर्दा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित खालसा स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छात्र को 40 थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान छात्र का कान का पर्दा फट गया जिसके बाद परिजनों ने सोमवार को स्कूल के गेट पर पहुंचकर हंगामा काटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को शांत कराया तथा मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि कृष्णा नगर निवासी रेखा गुप्ता ने बताया कि उनका पुत्र शौर्य गुप्ता खालसा स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ता है। शनिवार को एक शिक्षक ने उनके पुत्र को 40 थप्पड़ मारे। इसके बाद छुट्टी होने पर छात्र घर पहुंचा तो उसने कान में दर्द बताया इसके बाद परिजन छात्रा को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि कान का पर्दा फट गया है। परिजनों का आरोप है कि उनके पुत्र से शिक्षक ट्यूशन पढ़ने की बात करते हैं। इसी को लेकर उनके पुत्र को पीटा गया जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। गुस्साए परिजन सोमवार को विद्यालय पहुंच गए जहां शिक्षकों ने उनसे मिलने से मना कर दिया। इसके बाद अभिभावकों ने विद्यालय के गेट पर ही जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों से बातचीत की और समझने का प्रयास किया, लेकिन वह शिक्षक पर कार्यवाही की मांग पर आड़े रहे। बाद में पुलिस ने स्कूल प्रशासन के साथ अभिभावकों की बात कराई। स्कूल प्रशासन की ओर से उचित कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद ही वह शांत हुए।
स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य संदीप चौधरी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों के बीच हुई वार्ता के बाद समझौता हो गया है। अभिभावकों को शिक्षक के खिलाफ उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments