बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में बसंती देवी इंटर कॉलेज के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक वाहन चला रहा था और अचानक वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बेटे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गुलावठी: अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत व बेटा घायल
RELATED ARTICLES



