बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने थाना छतारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न व्यवस्थाओं की गहनता से जांच-पड़ताल की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एएसपी ग्रामीण ने थाना कार्यालय, बन्दीगृह, अभिलेखों, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, मालखाना, मैस, आवासीय परिसर सहित थाने में खड़े वाहनों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी को संतोषजनक जवाब मिले। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी और क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए।
एएसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने किया थाना छतारी का औचक निरीक्षण
RELATED ARTICLES



