Thursday, May 7, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक गंभीर घायल

सिकंदराबाद: होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक गंभीर घायल


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में बुधवार को कैप्टन होटल के बाहर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में प्रशांत यादव और रोबिन नामक दो युवकों को गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हमलावर फरार हो गए। घायल दोनों युवकों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों घायल युवक खतरे से बाहर है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि बुधवार को थाना सिकन्द्राबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के कैप्टन हॉटल एवं रेस्टोरेंट में प्रशान्त यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी गुलावठी अपने पूर्व परिचित व सहअभियुक्त साथियों के साथ बैठा था जिसे यश भाटी पुत्र पिन्टू ने बाहर बुलाया गया। बाहर आते ही यश भाटी ने उसके ऊपर फायरिंग की। फायरिंग में प्रशान्त यादव व उसका साथी रॉबिन घायल हो गये जिन्हे पुलिस द्वारा तत्काल यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है एवं दोनो खतरे से बाहर है। घायल व आरोपी सभी आपस में अच्छे दोस्त है एवं पूर्व के अभियोगों में सहअभियुक्त भी रहे है। पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। घायल व्यक्तियों एवं अभियुक्त के पूर्व में हत्या, लूट एवं गैंगस्टर आदि के मुकदमे दर्ज है। मौके पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments