Thursday, May 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमाह मार्च- 2026 की प्रदेश स्तरीय CCTNS रैंकिंग में जनपद बुलन्दशहर व...

माह मार्च- 2026 की प्रदेश स्तरीय CCTNS रैंकिंग में जनपद बुलन्दशहर व हापुड़ ने प्रथम स्थान पाया


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ श्री कलानिधि नैथानी द्वारा बताया गया कि मुख्यालय पुलिस तकनीकी सेवाएं उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रत्येक माह जनपदों की सीसीटीएनएस रैंकिंग जारी की जाती है जिसके लिये 16 पैरामीटर्स चयनित किये गये हैं जिसमे मुख्यतः डेटा सिंक, अपराध विश्लेषण पोर्टल, शिकायत का निस्तारण तथा गिरफ्तार व गुमशुदाओ की फीडिंग आदि प्रमुख है। उक्त के क्रम मे माह मार्च 2026 के डाटा अनुसार जनपदो की रैंकिंग जारी की गयी है, सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले 10 जनपदो मे परिक्षेत्र के जनपद हापुड़ व बुलन्दशहर द्वारा प्रदेश में टॉप 10 की सूची मे प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है ।
गत माह रेंज के सभी जनपदों की सीसीटीएनएस की समीक्षा कर उचित दिशा निर्देश दिए गए थे जिस पर जनपद हापुड़ व बुलन्दशहर की टीमों ने अच्छा कार्य किया है।
डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक हापुड़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर की सीसीटीएनएस रैंकिंग मे प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रशंसा की गई तथा परिक्षेत्र के अन्य जनपदो को भी पूर्ण मनोयोग से मुख्यालय द्वारा सीसीटीएनएस रैंकिंग के लिये चयनित पैरामीटर पर शत प्रतिशत फीडिंग किये जाने एवं तकनीकी मुख्यालय के निर्देशानुसार भविष्य में भी निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments