बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना स्याना पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित आरोपी 1. योगेश शर्मा उर्फ योगेश कुमार भारद्वाज 2. सचिन चौहान को अलग अलग स्थानों व आरोपी सैम उर्फ सईम मलिक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो थाना स्याना पर पंजीकृत मुअसं- 154/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेश शर्मा उर्फ योगेश कुमार भारद्वाज पुत्र रवि शंकर निवासी ग्राम गोविन्दपुर, असदपुर घेर थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर, सचिन चौहान पुत्र अनिल चौहान निवासी ग्राम लहटोई थाना जवां जनपद अलीगढ तथा सैम उर्फ सईम मलिक पुत्र कमरुद्दीन मलिक निवासी गली न0 5 निकट उमर मस्जिद पुराना मुस्तफाबाद गोकुलपुरी पूर्वोत्तर दिल्ली हाल पता गली न0 03 पुराना मुस्तफाबाद नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



