बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में संभागीय परिवहन विभाग में गुरुवार को स्कूली वाहनों एवं मॉडिफाइड साइलेंसरों के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभाग ने स्कूली वाहनों की जांच की। मानक विहीन मिलने पर एक स्कूल वाहन समेत तीन को सीज कर दिया गया तथा सात वाहनों का चालान काटा गया।
आपको बता दें कि संभागीय परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है अभियान के अंतर्गत स्कूली वाहनों व मोडिफाइड साइलेंसर की जांच की जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना परमिट, बिना फिटनेस के चार स्कूली वाहन संचालित मिले। इनमें एक को सीज किया गया। तीन का चालान काटा गया। ध्वनि प्रदूषण के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगी दो बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया। चार वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगा होने पर कार्रवाई की गई।
बिना परमिट एक स्कूली वाहन के साथ तीन सीज
RELATED ARTICLES



