बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद में आगामी लोक अदालत एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने न्यायालय परिसर का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि लोक अदालत के दौरान भारी संख्या में वादकारी एवं आमजन पहुंचेंगे, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखने, वाहन चेकिंग बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
लोक अदालत से पहले एक्शन मोड में पुलिस, एएसपी सिटी ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था परखी
RELATED ARTICLES



