बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित भानु प्रताप कॉलेज में 10वीं पास करीब 60 से 70 छात्राओं को 11वीं कक्षा में प्रवेश देने से रोकने का मामला सामने आया है। छात्राओं और उनके परिजनों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी से गुहार लगाई है। मामले ने शिक्षा व्यवस्था और बेटियों की पढ़ाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आपको बता दें कि आरोप है कि कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने छात्राओं से कहा कि “अब तुम बड़ी हो गई हो, मैं नहीं संभाल सकता”, जिसके बाद छात्राओं को प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया। इस कथित बयान से छात्राओं और उनके परिवारों में भारी आक्रोश है। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि उन्होंने मेहनत से 10वीं की परीक्षा पास की, लेकिन अब उन्हें आगे पढ़ने से रोका जा रहा है। कई छात्राओं ने बताया कि वे पढ़-लिखकर अपना भविष्य बनाना चाहती हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन का रवैया उनके सपनों पर पानी फेर रहा है। मामला जिलाधिकारी कुमार हर्ष तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश देते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
11वीं में एडमिशन से रोकी गईं 60-70 छात्राएं, प्रधानाध्यापक बोले- “अब तुम बड़ी हो गई हो, नहीं संभाल सकता”
RELATED ARTICLES



