बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मोहल्ला हरीशाह में घर के बाहर खड़ी बाइक को दो शातिर चोर मिनटों में चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने अपनी बाइक रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंचे और बड़ी ही सफाई से बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गए। चोर में किसी का डर तक नहीं दिखा और आराम से बाइक लेकर निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक पहले आसपास का जायजा लेते हैं और फिर कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर मौके से फरार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिकंदराबाद: दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
RELATED ARTICLES



