बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी ने अपने ही पिता और ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पिता पिछले करीब पांच वर्षों से उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी पिता उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता था। पीड़िता ने कई बार परिजनों को भी इस बारे में बताया तो नाबालिग को नासमझ बता कर मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद पीड़िता में मामले से ग्राम प्रधान को बताएं तो ग्राम प्रधान पीड़िता के घर पहुंचा और अकेले का मौका पाकर उसके साथ बलात्कार किया। एसएसपी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांच साल तक पिता ने नाबालिग बेटी से किया रेप, मदद मांगने पर ग्राम प्रधान ने भी बनाया शिकार
RELATED ARTICLES



