बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कचहरी परिसर में चैम्बर का ताला खोलने को लेकर वकिलों के दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की स्थिति सामान्य हैं तथा खतरे से बाहर हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित वकीलों से वार्ता कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि प्रकरण में विधिक कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से की जाएगी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राणा अस्पताल पहुँचकर घायलों से मुलाकात की गई तथा उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए उनके समुचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही घायलों एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया गया कि घटना में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।
वकीलों के दो पक्षों में विवाद: एक पक्ष ने की फायरिंग, दो के पैर में लगी गोली
RELATED ARTICLES



