Monday, May 11, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: पार्क में मिले शव की हुई पहचान

खुर्जा: पार्क में मिले शव की हुई पहचान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में मंदिर मार्ग स्थित नगर पालिका के पार्क में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पार्क में मिले शव की पहचान बुर्ज उस्मान मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय सतीश अग्रवाल के रूप में हुई है। मृतक सतीश ईट भट्टे पर मुनीम की नौकरी करता था।
आपको बता दें कि रविवार की सुबह नगर पालिका के पार्क में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ था। पार्क में टहलने आए लोगों ने शव को देखा तो इलाके में भगदड़ मच गई। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुट गई थी। दोपहर बाद शव की पहचान मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी 45 वर्षीय सतीश अग्रवाल के रूप में हुई है। मृतक सतीश के भाई संजय का कहना है कि सतीश ईट भट्टे पर मुनीम की नौकरी करता था। अक्सर उन्हें भट्टे से घर आने में देर हो जाती थी जिसके चलते शनिवार को भी देर तक घर नहीं आए थे। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments