Tuesday, May 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरघर में कार्य के दौरान एक अज्ञात मजदूर की मौत, शव की...

घर में कार्य के दौरान एक अज्ञात मजदूर की मौत, शव की शिनाख्त के प्रयास जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव चांदपुर में घर में कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया हैं। मामले में पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसकी पहचान के प्रयास में जुटी हुई हैं।
आपको बता दें कि थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल करते हुए बताया कि गांव चांदपुर में मंगलवार को एक घर में कार्य करने के दौरान गिर जाने से एक अज्ञात मजदूर की मौत हो गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई हैं। वहीं पुलिस ने लोगों से भी शव की पहचान हेतु गुहार लगाई हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments