बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर जिला कचहरी में सोमवार को बार गैलरी में चेंबर संख्या 272 के कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता और साले गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया और अधिवक्ताओं समेत वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बार गैलरी में स्थित चेंबर संख्या 272 पर पहले से ताला लगा हुआ था, जिसे बार की ओर से लगाया गया बताया जा रहा है। इसी दौरान दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा और ताला तोड़ने का प्रयास करने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अचानक फायरिंग हो गई।
गोली लगने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता और उनके साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए नोएडा के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
जिला कचहरी में चेंबर को लेकर खूनी संघर्ष: फायरिंग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता और साले घायल
RELATED ARTICLES



