बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर कस्बा चौकी परिसर में मंगलवार को चौकी की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान चौकी परिसर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीवार काफी समय से जर्जर हालत में थी। अचानक तेज आवाज के साथ दीवार जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। चौकी भवन की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है और कई हिस्सों में दरारें भी दिखाई दे रही थीं। कस्बा चौकी जैसी महत्वपूर्ण सरकारी इमारत की दीवार गिरने से भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
अनूपशहर कस्बा चौकी की दीवार भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES



