बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के पुलिस ने सोमवार को युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने की आरोपी इनामी महिला नीतू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नीतू पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतू पत्नी राजीव निवासी गांव साहलवाहनपुर थाना अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गांव साहलवाहनपुर में करीब डेढ़ सप्ताह पहले शिकारपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती को प्रेमी और उसके परिवार के लोगों ने पेट्रोल डालकर जला दिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी आशीष को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था वहीं आरोपी के भाई विवेक में सरेंडर कर दिया था।
युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



