Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरसंदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से हड़कंप, मजदूर की मौत...

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से हड़कंप, मजदूर की मौत से इलाके में सनसनी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में जंक्शन रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय संजय के रूप में हुई है, जो पिछले सात वर्षों से ई.जू. मौजपुर क्षेत्र में किराए पर रहकर मजदूरी करता था। पत्नी की मौत के बाद संजय अपनी भाभी और 8 वर्षीय बेटी ईसू के साथ रह रहा था। अचानक उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर खुर्जा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments