Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरबासी खाना बना आफत: गोद भराई समारोह का भोजन खाने से 50...

बासी खाना बना आफत: गोद भराई समारोह का भोजन खाने से 50 से ज्यादा लोग बीमार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सलग्वा में गोद भराई समारोह के बाद बचा हुआ खाना गांव वालों को बांटना भारी पड़ गया। बासी भोजन खाने के बाद करीब 50 से अधिक ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गांव में उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण फैलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कलुआ उर्फ प्रेम सिंह की बेटी की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह में बचा हुआ खाना अगले दिन ग्रामीणों को दे दिया गया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। ग्रामीणों की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। कई एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों का उपचार जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments