बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र से किशोर के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूजा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र सागर मंगलवार सुबह नौ बजे किसी कार्य से अहमदगढ़ गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई।
संदिग्ध हालात में लापता हुआ किशोर, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES



