बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में अमावस्या पर मुंडन संस्कार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब गंगा स्नान के दौरान हरियाणा का एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। हादसा बबस्टरगंज घाट पर हुआ। गंगा में डूबे किशोर का नाम बल्लभगढ़ (हरियाणा) निवासी कंचन के 17 वर्ष पुत्र अंशु बताया गया। अंशु तीन भाइयों में बीच का था। बताया गया कि अंशु अपने सहकर्मी लक्ष्मण की दो वर्षीय बेटी के मुंडन संस्कार में शामिल होने दोस्तों के साथ अनूपशहर आए थे। घाट पर रस्म पूरी होने के बाद अंशु अपने साथी लक्ष्मण, गौरव, कृष्ण और मोहित के साथ गंगा स्नान करने लगा। इसी दौरान सभी दोस्त सुरक्षा वैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मुस्तैदी दिखाते हुए दो युवकों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अंशु गहरे भंवर में लापता हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अनूपशहर: स्नान कर रहा किशोर डूबा, दो को बचाया
RELATED ARTICLES



