बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अधिवक्ता से धोखाधड़ी कर 1.05 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने के साथ ही आरोपियों ने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि अधिवक्ता पुष्पेंद्र कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह कलेक्ट्रेट कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। चार अप्रैल 2026 को अपनी बहन के घर गांव पौटा कबूलपुर गए थे। आरोप है कि अगले दिन गांव निवासी मन्नू उन्हें जरूरी काम बताकर कुचेसर ले गया, मन्नू के साथ सागर और एक अन्य युवक भी था। तीनों ने उनसे 50 हजार रुपये नकद और 55 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई।
अधिवक्ता से 1.05 लाख रूपए की ठगी
RELATED ARTICLES



