Thursday, May 21, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरअपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा बुधवार को थाना सिकन्द्राबाद पर थाना सिकन्द्राबाद एवं थाना ककोड़ पुलिस का संयुक्त अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान दोनों थानों के प्रभारी निरीक्षक एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित कार्यवाही, लंबित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए क्षेत्र में नियमित गश्त, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही भूमि विवाद सम्बन्धी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा चौकी स्तर पर प्रभावी जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments