बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने बच्चियों की वीडियो बनाकर उस पर अश्लील कमेंट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।
मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। जहाँ बच्चियों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई जिसके बाद इस पर दो युवकों द्वारा अश्लील कमेंट किए गए। कमेंट करने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और दो आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बच्चियों की वीडियो पर अश्लील कमेंट करने वाले दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



