बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ऑनलाइन दवाओं की हो रही बिक्री के विरोध में बुलंदशहर जिले में भारत बंद जैसा असर दिखा। जिला बुलंदशहर औषधि विक्रेता समिति से जुड़े पदाधिकारी ने अपने दुकान बंद रखी। वहीं हॉस्पिटल, नर्सिंग होम व क्लिनिको पर दुकान खुले रही।
आपको बता दें कि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की अपील पर जिला बुलंदशहर औषधि विक्रेता समिति ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सभी दवा विक्रेताओं से 20 मई को दुकानें बंद रखने की अपील की थी। बाजार बंद मिलाजुला रहने पर कारोबार पर भी अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। ऑनलाइन बाजार ने इस पर 30 फीसदी तक कब्जा कर लिया है। पहले मरीज मेडिकल स्टोर पर जाकर दवाएं लेते, अब ऑनलाइन दवाएं घर पहुंचने से व्यापार कम होता जा रहा है। थोक कारोबारियों को भी झटका लगा है।
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं ने रखी दुकाने बंद, जिले में दिखे भारत बंद जैसे आसार
RELATED ARTICLES



