Saturday, May 23, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने महिला सांसद का...

सिकंदराबाद: नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने महिला सांसद का सिर कलम करने की दी सुपारी, इतनी बड़ी धनराशि आई कहां से?


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): धर्म ध्वज यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने सियानी घोष का सिर काटने वाले को एक करोड रुपए का इनाम देने की घोषणा सरेआम कर दी थी। अब सवाल यह उठता है कि सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित पर सुपारी देने के लिए एक करोड़ की धनराशि कहां से आई? क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रवासियों की निगाहें भाजपा नेता व नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित की सुपारी वाली बात पर टिकी हुई है। कि किसी को मरवाने के लिए एक चेयरमैन पर इतना पैसा आया कहाँ से?
आपको बता दें कि हाल ही में पंडित घनश्याम झा द्वारा निकाली जा रही 3100 किलोमीटर लंबी धर्म ध्वज यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद चेयरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सियानी घोष का सिर कलम करने वाले को एक करोड रुपए का इनाम देने का ऐलान कर दिया था। नगर पालिका परिषद चेयरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित द्वारा दिए गए इस विवादित बयान के बाद क्षेत्र में तहलका मच गया। हालांकि बाद में सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने माफी भी मांग ली थी।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन भाजपा में आने से पहले बसपा में थे, लेकिन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित का सिकंदराबाद में एक निजी अस्पताल भी संचालित है।
सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोरदार दें रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता ऐसी हरकते कर रहे है। सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सियानी घोष का सिर धड़ से अलग करने के लिए एक करोड़ रूपए आखिर कहाँ से आए?



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments