बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में एक महिला ने गुरुवार को अभद्रता और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने खेत पर गई थी। आरोप है कि उसी समय गांव का ही शीटू शर्मा और उसके साथ दो अन्य लोग आए और पीड़िता के साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
महिला से अभद्रता व मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES



