बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने शनिवार को तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भिन्न-भिन्न स्थानों से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व 2.6 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव मीणा पुत्र दीनदयाल निवासी न्यू शिवपुरी कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर, विशाल गोस्वामी पुत्र कैलाश नाथ गोस्वामी निवासी गली नं-03 माताघाट रोड कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर तथा नवाब पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मौ० शेख साहिबान कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अवैध गांजा व अवैध स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



