बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में बिना तलाक दूसरी शादी करने का पर पहली पत्नी अपने परिजनों के साथ पति के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि मामला थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर का है, जहां पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मामला कोर्ट में विचाराधीन है और अभी तक कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ था। इसी बीच युवक ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही पहली पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गई और वहां जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पहली पत्नी ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही।
पुलिस के अनुसार, पति द्वारा दूसरी शादी करने को लेकर पति-पत्नी के मध्य विवाद चल रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुलावठी: पति द्वारा दूसरी शादी करने पर बवाल, पहली पत्नी ने ससुराल पहुंचकर किया हाईवोल्टेज हंगामा
RELATED ARTICLES



