Sunday, May 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबकरीद पर ड्रोन से रहेगी निगरानी

बकरीद पर ड्रोन से रहेगी निगरानी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर सहित मेरठ रेंज में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व शांति पूर्वक व साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ सम्पन्न कराने हेतु पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक व कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष गश्त रहेगी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। बुलंदशहर जनपद में 173 ईदगाह तथा 186 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। बकरीद पर्व 28 मई 2026 को मनाया जाना प्रस्तावित हैं।
डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी थाना प्रभारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए हैं और कहा कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न की जाए। पशु कुर्बानी सार्वजनिक स्थान व खुले मैदान में न हो। सड़क पर नमाज अदा न की जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्त की जाए और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निबटा जाए और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments