बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर की पुलिस ने खाद्य माफिया आरोपी मौ० हारुन के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की गई। 11 मई 2026 को वादी आर० के० यादव उर्वरक निरीक्षक/अधिसूचित प्रधिकारी जिला कृषि अधिकारी बुलन्दशहर ने थाना अनूपशहर पर तहरीर दी कि उनके द्वारा कालाबजारी के लिए ले जाया जा रहा यूरिया से भरे 03 ट्रक को बरामद किया गया हैं। इस सम्बन्ध में थाना अनूपशहर पर मुअसं – 206/2026 धारा 318(4)/ 61(2)/ 338/340(2)/336(3)/112/ 316(5) व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिसमें नामित आरोपी मौ0 हारुन पुत्र सौहराब अहमद निवासी ग्राम हमीरपुर थाना टाण्डा जनपद रामपुर सहित करीब 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जा चुका है। उक्त अभियोग में आरोपी मौ० हारुन वर्तमान में जिला कारागार बुलन्दशहर में निरुद्ध हैं जो जेल से बाहर आने के लिए न्यायालय से जमानत के लिए प्रयास कर रहा था। इसलिए थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा 23 मई 2026 को अभियुक्त मौ० हारुन के विरूद्ध एनएसए की धारा 3(2) की कार्यवाही करते हुए जिला कारागार में एनएसए का नोटिस तामील कराया गया है। शेष अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी एनएसए की कार्यवाही प्रचलित है।
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरखाद्य माफिया आरोपी मौ० हारुन के विरुद्ध की NSA की कार्यवाही
खाद्य माफिया आरोपी मौ० हारुन के विरुद्ध की NSA की कार्यवाही
0
20
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


