Monday, May 25, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरशनि देव मंदिर के पास ट्रैक्टर ने मारी बाइक में टक्कर, दो...

शनि देव मंदिर के पास ट्रैक्टर ने मारी बाइक में टक्कर, दो साधुओं की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र में सोमवार को गांव ऊंचागांव के निकट स्थित शनि देव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार साधुओं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों साधुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना स्याना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो साधुओं की मौत हुई है। मृतकों की पहचान कराने और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments