Monday, May 25, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरकिसान के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

किसान के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव भौरा में किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित विजेंद्र ने बताया कि वह खेतों की रखवाली के लिए गए थे। खेत में खड़े पेड़ों पर कुछ युवक चढ़ रहे थे। आरोप है कि नीचे उतरने के लिए कहने पर रिंकू, राहुल और नितिन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उन्हें चोट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments