Monday, May 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर पुलिस ने 24 घंटे का अभियान चलाकर 109 लम्बित विवेचनाएं निस्तारित...

बुलंदशहर पुलिस ने 24 घंटे का अभियान चलाकर 109 लम्बित विवेचनाएं निस्तारित की गयी व छह वांछित आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारियों/ समस्त थाना प्रभारियों/ समस्त विवेचको के साथ गोष्ठी कर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र अति शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु 24 मई 2026 रविवार को 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के समस्त विवेचको द्वारा कुल 109 विवेचना निस्तारित की गयी। अभियान में विशेष रूचि लेकर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सर्वाधिक 16 विवेचना निस्तारित की गयी। अभियान के दौरान विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments