बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला मदार गेट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार की सुबह करीब पांच बजे सीढ़ियों पर रखे कबाड़ में आग लगने का मामला सामने आया हैं। आग लगती देख कसरत कर रही छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के वक्त परिसर में 80 छात्राएं मौजूद थीं। सभी सुरक्षित हैं।
आपको बता दें कि वार्डन मुनीष कुमारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। विद्यालय की दूसरी मंजिल से खुली छत की ओर जाने वाले जीने में रद्दी और कबाड़ का सामान रखा हुआ था। अचानक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण कबाड़ में आग लग गई। धुएं के गुबार और लपटों को देख शिक्षिकाओं ने वार्डन को बताया। वार्डन मुनीष कुमारी ने बताया कि शोर सुनते ही उन्होंने और स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाई। साथ ही परिसर में लगे फायर सिलेंडरों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसकी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टाफ के सहयोग से सबमर्सिबल पंप और फायर सिलेंडरों की मदद से करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। दमकल विभाग को भी अलर्ट किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जिस जगह आग लगी, उसके ठीक नीचे छात्राओं का हॉस्टल है। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। सभी छात्राएं सुरक्षित हैं।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से कबाड़ में लगी आग
RELATED ARTICLES



