बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला रिसालदारान के रहने वाले युवक को उधार के रुपए मांगना भारी पड़ गया। दबंगों ने युवक के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दे की मोहल्ला रिसालदारान निवासी अनस ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही चार युवकों पर उसके 90 हजार रुपए थे। तगादा करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच की। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जमकर पीटा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधार रुपयों का तगादा करना युवक को पड़ा भारी, पीटा
RELATED ARTICLES



