बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में पिता द्वारा आईफोन ना दिलाने पर बेटे ने डीजल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसके बाद पिता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव हिरनौटी के रहने वाले मुकेश ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनका बेटा काफी समय से आईफोन दिलाने की मांग कर रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिता ने बेटे को काफी समझाया जिसके बाद बेटे ने जमीन बेचकर आईफोन दिलवाने का दबाव बनाया। काफी समझाने के बाद भी बेटा अपनी जिद पर अड़ा रहा। बुधवार की रात बेटे ने आईफोन न दिलाने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसके बाद बेटे ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
आईफोन ना दिलाने पर बेटे ने डीजल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की
RELATED ARTICLES



